Jharkhand Election Result: सिंदरी से चंद्र देव महतो ने जीता चुनाव, बीजेपी उम्मीदवार को इतने वोटों से हराया

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। सिंदरी विधानसभा सीट से सीपीआई (एमएल) उम्मीदवार चंद्र देव महतो ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार तारा देवी को 3448 मतो से हराया है।

Jharkhand Election Result: सिंदरी विधानसभा सीट

सिंदरी विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था। मुख्य रूप से एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार तारा देवी और इंडिया ब्लॉक की ओर से सीपीआई (एमएल) उम्मीदवार चंद्र देव महतो के बीच मुकाबला हुआ है। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर इंद्रजीत महतो ने जीत हासिल की थी। उन्होंने मार्क्सवादी उम्मीदवार आनंद महतो को हराया था। इस बार दोनों ने अपने-अपने प्रत्याशी बदले थे।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

JPSC CGL Scam CID Investigation: JPSC परीक्षा धांधली में मास्टरमाइंड का...

JPSC CGL Scam CID Investigation: झारखंड में आयोजित 14वीं जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा से जुड़े कथित धांधली मामले में सीआईडी ने अदालत के सामने...

Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को Hartalika Teej और Ganesh Chaturthi,...

 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनायी जायेगी। जानें तीज व्रत, गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।Hartalika Teej 2026...

Kurmi Community: कुड़मी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 सितंबर को...

 कुड़मी समाज 20 सितंबर को पुरुलिया में करम महोत्सव के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने और ST Status...