Jharkhand Election Result: खरसावां से जेएमएम उम्मीदवार ने इतने वोटों से जीता चुनाव

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। खरसावां विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम आ गया है। यहां से जेएमएम उम्मीदवार दशरथ गागराई ने बीजेपी उम्मीदवार सोनाराम बोदरा को 32615 वोटों से चुनाव हरा दिया है।

Jharkhand Election Result: खरसावां विधानसभा सीट

खरसावां विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार दशरथ गागराई और एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार सोनाराम बोदरा के बीच मुख्य मुकाबला हुआ। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेएमएम से दशरथ गगरा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार जवाहर लाल बानरा को हराया था। हालांकि इस बार बीजेपी ने सोनाराम बोदरा पर भरोसा जताया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...