Jharkhand Election Result: टुंडी से मथुरा प्रसाद महतो ने जीता चुनाव, बीजेपी उम्मीदवार को इतने वोटों से हराया

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं टुंडी विधानसभा सीट से जेएमएम उम्मीदवार मथुरा प्रसाद महतो ने बीजेपी उम्मीदवार विकास कुमार महतो को 25603 वोटों से हरा दिया है। मथुरा प्रसाद महतो को 95527 वोट मिले हैं, जबकि विकास कुमार को 69924 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: टुंडी विधानसभा सीट

टुंडी विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था। यहां मुख्य रूप से इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार मथुरा प्रसाद महतो और एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार विकास कुमार महतो के बीच मुकाबला हुआ। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम के टिकट पर मथुरा प्रसाद महतो ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के विक्रम पांडे को हराया था। वहीं इस बार बीजेपी ने प्रत्याशी बदलकर विकास कुमार महतो को टिकट दिया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

JPSC CGL Scam CID Investigation: JPSC परीक्षा धांधली में मास्टरमाइंड का...

JPSC CGL Scam CID Investigation: झारखंड में आयोजित 14वीं जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा से जुड़े कथित धांधली मामले में सीआईडी ने अदालत के सामने...

Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को Hartalika Teej और Ganesh Chaturthi,...

 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनायी जायेगी। जानें तीज व्रत, गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।Hartalika Teej 2026...

Kurmi Community: कुड़मी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 सितंबर को...

 कुड़मी समाज 20 सितंबर को पुरुलिया में करम महोत्सव के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने और ST Status...