Advertisment

केंद्र की योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर रही झारखंड सरकार- मंत्री अर्जुन मुंडा

दिशा की बैठक में मंत्री अर्जुन मुंडा ने हेमंत सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

सरायकेला : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को सरायकेला पहुंचे। जहां उन्होंने सरायकेला जिला समाहरणालय में दिशा की बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने जिले में चल रहे केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की।

बैठक के बाद मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर रही है। उन्होंने जल-नल योजना में लापरवाही बरते जाने की बात कही। इसके अलावा बिजली, सड़क एवं अन्य विकास की योजनाओं में भी राज्य सरकार पर निशाना साधा, और राज्य सरकार से इस दिशा में ध्यान देने की बात कही।

इस दौरान रांची लोकसभा के संसद संजय सेठ एवं पश्चिम सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा के अलावा जिले के डीसी, एसपी सहित तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

लोगो से रूबरू हुए सांसद संजय सेठ

रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ सरायकेला जिला समाहरणालय में दिशा की बैठक में भाग लेने के बाद ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल पहुंचे। चांडिल में स्थानीय लोगों और चांडिल बाजार समिति के सदस्यों से रूबरू हुए और उनके समस्याओं को सुना।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, रेलवे आदि के समस्याओं से अवगत कराया। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद सांसद संजय सेठ ने उसे पूरा करने का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट : गुलाम रब्बानी

Hariyali Teej 2026: 15 अगस्त को हरियाली तीज, बन रहे शिव...

हरियाली तीज 2026 इस बार 15 अगस्त को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि, पूजा मुहूर्त, शुभ योग, व्रत विधि और अलग-अलग समाजों की परंपराएं जानें।Hariyali...

JPSC JSSC Student Protest: देर रात सत्याग्रह स्थल पहुंची पुलिस, छात्रों...

रांची में JPSC JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंगलवार देर रात डीसी और एसएसपी सत्याग्रह स्थल पहुंचे। छात्रों ने दबाव बनाने का आरोप लगाया,...

Jamshedpur Dengue Alert: डेंगू के 5 संदिग्ध मरीज मिले, मलेरिया के...

 जमशेदपुर में डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। जापानी इंसेफ्लाइटिस के दो और स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध भी मिला, मलेरिया के 35...