झारखंड के प्लस टू स्कूलों में 1373 शिक्षकों की नियुक्ति 2026 तक, जेएसएससी ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

रांची: झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य के प्लस टू हाई स्कूलों में मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, मानवविज्ञान, तर्कशास्त्र सहित जनजातीय भाषा विषयों में स्वीकृत पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा कर दिया है। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने जेएसएससी के शपथ पत्र को संतोषजनक मानते हुए कहा कि 31 जनवरी 2026 तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों की अनुशंसा राज्य सरकार को भेज दी जाएगी।

झारखंड के प्लस टू स्कूलों में 1373 शिक्षकों की नियुक्ति 2026 तक :

सुनवाई के दौरान जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावाल ने टाइमलाइन प्रस्तुत करते हुए बताया कि 500 से अधिक प्लस टू हाई स्कूलों में माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत 1373 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जा चुके हैं और उनकी स्क्रूटनी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रार्थी तालेश्वर महतो और अन्य की ओर से अधिवक्ता राजेश कुमार ने जनहित याचिका दायर कर स्वीकृत पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग की थी। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह प्रक्रिया तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाएगी।

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...