अब हाईस्कूल और प्लस टू शिक्षकों की होगी संयुक्त नियुक्ति, कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य – माध्यमिक आचार्य कहलाएंगे शिक्षक

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के शैक्षणिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए हाईस्कूल (कक्षा 9 से 10) और प्लस टू (कक्षा 11 से 12) विद्यालयों में शिक्षकों की संयुक्त नियुक्ति का निर्णय लिया है। इसके तहत अब नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के लिए एक ही शिक्षक कैडर बनाया गया है, जिसे “माध्यमिक आचार्य” के नाम से जाना जायेगा।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा तैयार नई नियमावली को राज्य कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है। इस बदलाव के साथ ही शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में कंप्यूटर की सामान्य जानकारी अनिवार्य कर दी गई है। अब तक हाईस्कूल और प्लस टू स्कूलों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति अलग-अलग होती थी, लेकिन अब ये प्रक्रिया एकीकृत हो गई है।

 आरक्षण और चयन प्रक्रिया की प्रमुख बातें:

 आयु सीमा की गणना:

  • उस वर्ष 1 अगस्त को आयु की गणना होगी, जिस वर्ष विज्ञापन निकलेगा।

  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है।

  • अधिकतम आयु सीमा सरकार द्वारा तय मानकों के अनुसार होगी।

 आवेदन प्रक्रिया:

नियुक्ति के लिए आवेदन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आमंत्रित किए जाएंगे।

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह,...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह मंगलवार को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल...

Jharia Bad Road Protest: झरिया की जर्जर मुख्य सड़क पर लोगों...

Jharia Bad Road Protest: झरिया शहर की मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब अनोखे विरोध प्रदर्शन के रूप में...