Jharkhand High Court का सख्त रुख, नामकुम म्यूटेशन रिकॉर्ड गायब मामले में ACB को PE दर्ज करने का आदेश

झारखंड हाईकोर्ट ने नामकुम म्यूटेशन रिकॉर्ड गायब होने के मामले में एसीबी को प्रारंभिक जांच दर्ज करने का निर्देश दिया है। चार सप्ताह में सीलबंद रिपोर्ट मांगी गई।


Jharkhand High Court रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने नामकुम अंचल में म्यूटेशन रिकॉर्ड गायब होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसीबी को प्रारंभिक जांच (PE) दर्ज करने का निर्देश दिया है। अदालत ने एसीबी को चार सप्ताह के भीतर जांच की सीलबंद रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी।

Jharkhand High Court:  राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि कैबिनेट सचिव ने एसीबी को प्रारंभिक जांच (PE) दर्ज करने की अनुमति दे दी है। इसके बाद अदालत ने जांच आगे बढ़ाने का निर्देश देते हुए चार सप्ताह में सीलबंद रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।

Jharkhand High Court :पिछली सुनवाई में दी थी सख्त चेतावनी

इससे पहले हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने कैबिनेट सचिव को एक सप्ताह के भीतर एसीबी को प्रारंभिक जांच दर्ज करने की अनुमति देने का निर्देश दिया था। अदालत ने स्पष्ट किया था कि यदि तय समय में अनुमति नहीं दी गई तो मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।


Key Highlights

  • नामकुम म्यूटेशन रिकॉर्ड गायब मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश।

  • एसीबी को प्रारंभिक जांच (PE) दर्ज करने का निर्देश।

  • चार सप्ताह में सीलबंद रिपोर्ट अदालत में पेश करनी होगी।

  • राज्य सरकार ने बताया कि कैबिनेट सचिव ने PE की अनुमति दे दी है।

  • मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी।


Jharkhand High Court :अवमानना याचिका पर हो रही सुनवाई

इस मामले में प्रार्थी थॉमस साइमन साइरिल हंस ने अवमानना याचिका दायर की है। सुनवाई के दौरान एसीबी की ओर से सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल सुमित गाड़ोदिया ने पक्ष रखा, जबकि प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता जे.जे. सांगा ने पैरवी की। अब अदालत 21 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई करेगी।

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...