झारखंड: अब व्यावसायिक शिक्षा भी लेंगे स्कूली बच्चे

प्रशिक्षित हेडमास्टर और टीचर करेंगे बच्चों का मार्गदर्शन

रांची: व्यावसायिक शिक्षा- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के बच्चों को हर क्षेत्र में कुशल बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कड़ी दर कड़ी जोड़ रहे हैं. इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए झारखण्ड के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों एवं 325 प्रखण्ड स्तरीय आदर्श विद्यालयों में बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा भी प्राप्त होगी.

इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. मार्च से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा लैब का शुभारंभ किया जाएगा.

11 ट्रेड में व्यावसायिक शिक्षा

सरकारी स्कूल के बच्चों को सरकार कुल 11 ट्रेड में व्यवसायिक प्रशिक्षण कराएगी. बच्चों को एग्रीकल्चर, आईटी, आईटीईएस, अपारेल एण्ड मेडअप एण्ड होम फर्निशिंग, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, ऑटोमोटिव, टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटालिटी, ब्यूटी एण्ड वेलनेस, मल्टीस्किलिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर, रिटेल और हेल्थकेयर में प्रशिक्षण दिया जाएगा.

school children 22Scope News

संबंधित ट्रेड से जुड़े राज्य स्तरीय प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों के साथ इंडस्ट्रियल फील्ड विजिट के माध्यम से ऑन जॉब ट्रेनिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि भावी जीवन में उनके रुचि के अनुसार रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सके.

80 उत्कृष्ट विद्यालय और 325 प्रखण्ड स्तरीय आदर्श विद्यालयों में होगी पढ़ाई

80 उत्कृष्ट विद्यालयों एवं 325 प्रखण्ड स्तरीय आदर्श विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण दो चरणों में नेशनल सेंटर फॉर स्कूल लीडरशिप द्वारा कराया जा चुका है. 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का दो चरण में प्रशिक्षण अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा पूर्ण कर लिया गया है.

व्यावसायिक शिक्षा: प्रधानाध्यापकों को आईआईएम द्वारा दिया जायेगा प्रशिक्षण

प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को अन्य राज्यों में संचालित हो रहे ऐसे स्कूलों की व्यवस्था देखने हेतु एक्सपोजर विजिट भी कराये जाने की योजना है. जनवरी माह में प्रधानाध्यापकों में क्षमता वर्धन हेतु आईआईएम द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा. जबकि माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का शिक्षा आवश्यकता आकलन टीएनए हेतु अजीम प्रेमजी फाउंडेशन फ्रेमवर्क तैयार किया गया है.

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...