जेसीईसीईबी ने पारा मेडिकल और नर्सिंग एडमिशन 2025 के लिए तीन चरणों का काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया। रजिस्ट्रेशन, सीट अलॉटमेंट और एडमिशन की तिथियां तय।
रांची: जेसीईसीईबी ने पारा मेडिकल और नर्सिंग एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल 2025 जारी कर दिया है। तीन चरणों में होने वाली इस प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन, सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथियां तय कर दी गई हैं।
पारा मेडिकल काउंसलिंग:
फ़र्स्ट राउंड रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग: 3–7 सितंबर 2025
सुधार की तिथि: 8 सितंबर
प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट: 10–16 सितंबर
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन: 11–16 सितंबर
सेकेंड राउंड:
खाली सीटों की लिस्ट: 19 सितंबर
रजिस्ट्रेशन: 19–23 सितंबर
सीट अलॉटमेंट: 26 सितंबर–7 अक्टूबर
वेरिफिकेशन और एडमिशन: 27 सितंबर–7 अक्टूबर
थर्ड राउंड:
खाली सीटों की लिस्ट: 9 अक्टूबर
रजिस्ट्रेशन: 9–13 अक्टूबर
सीट अलॉटमेंट: 16–25 अक्टूबर
एडमिशन: 17–25 अक्टूबर
नर्सिंग बेसिक कोर्स काउंसलिंग:
फ़र्स्ट राउंड रजिस्ट्रेशन: 3–6 सितंबर
सुधार की तिथि: 7 सितंबर
सीट अलॉटमेंट: 9 सितंबर
वेरिफिकेशन और एडमिशन: 10–13 सितंबर
Highlights