Advertisment

Jharkhand Police पहुंची नवादा, इस मामले के आरोपी के घर…

नवादा: झारखंड के रजरप्पा थाना की पुलिस शनिवार को नवादा पहुंची। रजरप्पा थाना की पुलिस नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के माहुरी टोला में एक अभियुक्त के घर पहुंची थी। इस दौरान रजरप्पा थाना के एसआई विकास कुमार ने बताया कि स्थानीय विकास कपूर पर रजरप्पा थाना में शारीरिक शोषण का एक मामला दर्ज है।

मामला वर्ष 2023 में दर्ज किया गया था जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी लेकिन वह फरार चल रहा है। कोर्ट के आदेश पर अब उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। अगर आरोपी आगामी 12 मार्च तक कोर्ट में हाजिर नहीं होता है तो फिर उसके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी।

रजरप्पा पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपी बोकारो के आसपास रेलवे में काम कर रहे थे, किन्तु प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वे फरार चल रहे हैं। इस मौके पर रजौली थाना के दफादार ब्रिजनन्द गिरी के अलावे अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं पुलिस द्वारा अनाउंसमेंट की बातें आरोपी के परिजन समेत माहुरी टोला के दर्जनों लोगों ने सुनी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-     पूर्णिया में Congress कार्यकर्ताओं ने हथकड़ी पहन किया प्रदर्शन, कहा…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Jharkhand Police Jharkhand Police

Jharkhand Police

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...