Jharkhand Politics : अभ्यर्थियों की मौत नहीं हत्या हुई है-शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान…

Jharkhand Politics 

Ranchi : केन्द्रीय मंत्री सह बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान आज रांची पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने झारखंड की सत्ताधारी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता को कुशासन से मुक्ति दिलाने का समय अब आ गया है। उन्होंने हाल ही में हुई पुलिस भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करते हुए हेमंत सरकार को आड़े हाथो लिया है।

Jharkhand Politics : नौजवानों के साथ अन्याय कर रही है राज्य सरकार

bepei min 1 22Scope News

बता दें कि उत्पाद सिपाही बहाली में दौड़ के दौरान 13 नौजवानों की मौत हो गई थी। चुनाव प्रभारी ने इसे हादसा नहीं बल्कि ‘हत्या’ करार दिया है और कहा कि यह नौजवानों के साथ अन्याय है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने नौजवानों को बहलाने और वोटों के लालच में यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की। बहाली में उचित व्यवस्थाओं का ध्यान नहीं रखा गया।

नौजवान इस सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे

दौड़ में अभ्यर्थियों को 10 किलोमीटर तक दौड़ाया गया, जो किसी भी मानक के अनुसार गलत है। केन्द्रीय मंत्री ने सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है और राज्य सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। राज्यभर के नौजवान इस सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें- Breaking : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रांची पहुंचे, बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे बैठक… 

उन्होंने झारखंड को कुशासन से बचाने का आह्वान किया और आगामी चुनावों में भाजपा की जीत का संकल्प लिया। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान का झारखंड दौरे का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करना और चुनावी तैयारियों का जायजा लेना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिवराज चौहान आज भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं, जिसमें चुनावी सीटों की साझेदारी पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...