Jharkhand Politics : इरफान अंसारी नालायक हैं महाभारत को निमंत्रण ना दे-रविंद्र कुमार राय की दो टूक…

Jharkhand Politics

Ranchi : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने आज प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक नई जिम्मेदारी मुझे मिली है। पार्टी ने मुझे कार्यकारी अध्यक्ष के नाते मुझे जिम्मेदारी दिया है। एक विशेष परिवेश में आपसे मुखातिब हो रहा हूं। झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रारंभिक दौर में है। पूरे ताकत के साथ भाजपा मैदान में है।

Jharkhand Politics : झारखंड को भाजपा ने बनाया है

आगे उन्होंने कहा कि झारखंड को भाजपा ने ही झारखंड को भाजपा ने और झारखंड को आगे भाजपा ही ले जायेगा। बहुत जिम्मेदारी के साथ दावा करता हूं कि जो कहते हैं कि लड़ के लिया झारखंड। झारखंड में सामाजिक विभाजन के साथ किसी का अपमान नहीं किया जा सकता। भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी जाति समूह और हर वर्ग के अधिकार की रक्षा की बात करती है और सब के सम्मान की रक्षा करने की बात करती है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : जेएमएम ने चुनाव आयोग से की शिकायत, जिलों के अधिकारियों को धमका रहे हैं राज्य निर्वाचन पदाधिकारी और…

हम झारखंड की जनता को वादा करते हैं यहां इस राज्य में आदिवासी भाइयों का गैर आदिवासी भाइयों का पिछड़ों का  संवैधानिक और सब के सम्मान के हितों की रक्षा होगी। लोकतंत्र के त्यौहार में आए हैं तो संविधान में सभी के हितों की रक्षा करने की बात करें। झारखंड में सबकी मान, सम्मान और सुरक्षा की रक्षा भारतीय जनता पार्टी करेगी। झारखंड की जनता भाजपाई है और बीजेपी झारखंड के लिए समर्पित है। झारखण्ड में हमने नक्सलवाद को समाप्त किया। इस चुनाव को हम चुनौती के रूप में ले रहे हैं।

ऐसे लोगों को राजनीतिक सबक सिखाएं

वहीं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के मंत्री ने जिस प्रकार के शब्द का प्रयोग सीता सोरेन के बारे में किया है उससे उन्हें नालायक कहना गलत नहीं होगा। इरफान अंसारी को कहना चाहूंगा कि महाभारत को निमंत्रण ना दे, ये मुद्दा चलेगा और इसे चलने से कोई रोक नहीं सकता, ऐसे लोगों को राजनीतिक सबक सिखाएं।

ये भी पढ़ें- Ranchi : भाजपा के इस नेता ने लिया नामांकन वापस, हिमंता ने ऐसे मनाया… 

वहीं बरहेट और टुंडी के सवाल पर उन्होंने कहा कि घंटे में दिल्ली से यह खबर आ जाए सब कुछ शीर्ष नेतृत्व को बता दिया गया है। निरंजन राय – भाजपा के बूथ कमेटी के भी सदस्य नहीं रहे हैं, अब उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा जगी है इसलिए इसपर बात की जायेगी। हम अंतिम छन तक उनको अपनी विचारधारा याद दिलाएंगे।

वहीं जेएमएम के द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए गंभीर आरोप पर उन्होंने कहा कि वो अपनी सीमा नहीं जानते इसलिए चुनाव आयोग पर उंगली उठाएंगे।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट—

 

 

 

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...