Jharkhand Politics : मंत्री हफीजूल हसन की सोच आतंकवादी जैसी, सीएम तुरंत करे कार्रवाई-भड़के बाबूलाल…

Jharkhand Politics

Ranchi : झारखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजूल हसन पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें आतंकवादियों की सोच से तुलना कर डाली। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तत्काल मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।

ये भी पढे़ं- Babulal Marandi का बड़ा आरोप, वोटबैंक के लालच में झामुमो कांग्रेस ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया और… 

Jharkhand Politics : मंत्री हफीजूल की भाषा कट्टरपंथी सोच की प्रतीक है

मरांडी ने हाल ही में मंत्री हसन द्वारा दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा कि, “वे खुले तौर पर कह रहे हैं कि शरिया कानून उनके दिल में बसता है और वे संविधान से ऊपर शरिया को मानते हैं। इससे भी खतरनाक बात यह है कि उन्होंने यह भी कहा कि ‘मुसलमान सब्र में है, कब्र में नहीं। जब सड़क पर उतरेगा तो मार-काट होगा।’ यह भाषा किसी जनप्रतिनिधि की नहीं, बल्कि कट्टरपंथी सोच की प्रतीक है।”

ये भी पढे़ं- Dhanbad ATS Raid : पहलगाम आतंकी हमले की आंच पहुंची धनबाद, एटीएस ने 6 को हिरासत में लिया, अलकायदा और… 

तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त है जेएमएम, कांग्रेस और इंडी गठबंधन

भाजपा नेता ने आगे कहा कि ऐसे ही विचार और भाषा हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में सुनने को मिले, जहां आतंकियों ने हिंदू और मुसलमानों की पहचान पूछकर निर्दोषों को मार डाला। “उन आतंकियों ने संविधान की शपथ नहीं ली थी, लेकिन मंत्री हसन ने तो ली है। फिर भी वे खुलेआम शरिया की बात कर रहे हैं।”

ये भी पढे़ं- Ranchi Breaking : ईटकी में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली… 

मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह साफ संकेत है कि कांग्रेस, झामुमो और पूरा इंडी गठबंधन सत्ता की खातिर तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसे बयानों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा जन आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।

 

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: जब सड़क पर दौड़ा इतिहास! 1926...

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: कभी-कभी सड़क पर गुजरती कोई गाड़ी केवल एक वाहन नहीं होती, बल्कि अपने साथ इतिहास का पूरा दौर लेकर...

JBVNL Transfer News: झारखंड बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल! अमित कुमार,...

JBVNL Transfer News, रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पांच विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...