पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में जदयू के आठ पदाधिकारी निष्कासित

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में जदयू के आठ पदाधिकारी निष्कासित

Ranchiजदयू के आठ पदाधिकारी निष्कासित-झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष खिरु महतो ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में कुल आठ पार्टी पदाधिकारियों को संगठन से निष्कासित कर दिया है.

निष्कासित पदाधिकारियों में प्रवीण सिंह सोलंकी, महासचिव झारखंड,रमेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष, राणा मनोज, पलामू,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,शैलेन्द्र कुमार शैलू,पलामू जिला अध्यक्ष,शमीम अंसारी,गढ़वा,कार्यकारणी सदस्य, सन्नाउल्ला,लोहरदगा,प्रदेश सचिव,राजेश साहू, लोहरदगा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य और प्रदीप उरांव,गुमला प्रदेश कार्यकारणी सदस्य का नाम शामिल हैं.

बता दें कि इसके पहले प्रवीण सिंह ने दावा किया था कि

उन्होने खुद ही पार्टी से इस्तीफा दिया है. उसके बाद ही यह कार्रवाई की गयी है.

यहां यह बताना भी जरुरी है कि झारखंड में जदयू का कोई खास संगठन विस्तार नहीं है.

एक वक्त में झारखंड में जदयू के कई  विधायक थे,

लालचंद महतो, राजा पीटर, सुधा देवी का नाम इसमें शामिल है.

लेकिन पिछले विधान सभा चुनाव में चालीस सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने के बाद भी जदयू को कोई सफलता नहीं मिली.

खुद इसके तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सलखन मुर्मु  मझगांव सीट से चुनाव हार गए

और उन्हे 12वें नंबर पर सिमटना पड़ा, इसके बाद प्रदेश की जिम्मेवारी खिरु महतो को दी गयी,

लेकिन उसके बाद भी जदयू की किस्मत नहीं बदली.

रिपोर्ट-शाहनवाज 

बेटे की हत्या की जांच सीबीआई से हो- रुपेश की मां

डीएमडी से पीड़ित एक बच्चे के पिता की गुहार, इलाज के लिए मदद करे सरकार

बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 13 जिलों के बदले गए डीएम

मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी की मौत, कई ट्रेन हुई प्रभावित

Happy Mother’s Day: त्याग, समर्पण व ममता की प्रतिमूर्ति हैं जीवनदायिनी मां, जानें कैसे हुई मदर्स डे की शुरुआत

Patna News: बांस घाट शवदाह गृह हुआ हाईटेक, Isha Foundation विकसित...

पटना के बांस घाट शवदाह गृह में ईशा फाउंडेशन ने आधुनिक सुविधाएं विकसित की हैं। दीघा घाट समेत बिहार के छह शहरों में हाईटेक...

Bihar Urban Transformation Program: विकसित बिहार के लिए Urbanization, Industrialization और...

पटना में बिहार अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। मंत्री नीतीश मिश्रा ने विकसित बिहार के लिए शहरीकरण, औद्योगीकरण और पर्यटन को विकास का...

Patna Gig Workers Lounge: डिलिवरी बॉय और राइडर्स के लिए शुरू...

पटना में गिग वर्कर्स के लिए दो अत्याधुनिक एसी लॉउंज शुरू किए गए हैं। यहां आराम, ठंडा पानी, मोबाइल चार्जिंग और सुरक्षा जैसी सुविधाएं...