Chauparan Death Valley हादसा: दनुआ घाटी में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

 हजारीबाग के चौपारण स्थित दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। कार ट्रेलर और ट्रक की चपेट में आ गई।


Chauparan Death Valley  हजारीबाग: हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुआ घाटी, जिसे स्थानीय लोग ‘मौत की घाटी’ के नाम से जानते हैं, एक बार फिर भीषण सड़क हादसे का गवाह बनी। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि कार संख्या JH 10CU 3472 में सवार लोग धनबाद से बिहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दनुआ घाटी के जोड़राही पुल के पास उनकी कार एक ट्रेलर के पीछे जा घुसी। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह पिचक गई।


Key Highlights:

• चौपारण की दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा

• कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

• ट्रेलर के पीछे घुसी कार, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

• मृतकों में एक पुरुष, दो महिलाएं और दो मासूम बच्चियां शामिल

• स्थानीय लोग दनुआ घाटी को ‘मौत की घाटी’ के नाम से जानते हैं


Chauparan Death Valley : मुख्य सड़क पर मौत का मंजर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद ट्रेलर और ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। सड़क पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतकों में एक पुरुष, दो महिलाएं और दो मासूम बच्चियां शामिल हैं। हादसा इतना भयावह था कि सभी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Chauparan Death Valley : पुलिस और NHAI ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार ट्रेलर और ट्रक चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Chauparan Death Valley : क्यों कहलाती है ‘मौत की घाटी

स्थानीय लोगों का कहना है कि दनुआ घाटी क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। तेज ढलान, भारी वाहनों की आवाजाही और लापरवाही के कारण यह इलाका लगातार हादसों का केंद्र बना हुआ है। यही वजह है कि लोग इसे ‘मौत की घाटी’ के नाम से पुकारते हैं।

प्रशासन से कई बार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन हालात अब भी जस के तस बने हुए हैं। इस ताजा हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...