Jharkhand SIR 2026: झारखंड में मतदाता सूची के 35.28 लाख मामले लंबित, रांची समेत कई जिलों में धीमी रफ्तार

 झारखंड में SIR 2026 के तहत नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 35.28 लाख मामले लंबित हैं। लोहरदगा में सबसे बेहतर प्रगति, कई जिलों में काम धीमा।


Jharkhand SIR 2026 रांची: Jharkhand में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत लंबित मामलों का निपटारा निर्वाचन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। 26 अक्टूबर तक नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी श्रेणियों में कुल 35.28 लाख मामले लंबित हैं। इनमें नो मैपिंग के 10.14 लाख और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 25.13 लाख मामले शामिल हैं। वहीं, अन्य श्रेणी में 85.87 प्रतिशत मामलों का निपटारा किया जा चुका है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिलावार और विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति की समीक्षा की।

SIR 2026: नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में लाखों मामले लंबित

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना और सूची को शुद्ध, समावेशी तथा त्रुटिरहित बनाना निर्वाचन विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने इस कार्य में राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में मतदाताओं को नोटिस जारी करने, दावा-आपत्ति दर्ज कराने, सुनवाई करने और लंबित मामलों के निपटारे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, नो मैपिंग श्रेणी में कुल 14,04,033 मामलों में से 3,89,248 मामलों का निपटारा कर ECINET पर अपडेट किया गया है। इस श्रेणी में 27.72 प्रतिशत प्रगति हुई है, जबकि 10,14,785 मामले अभी लंबित हैं।

लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी श्रेणी में कुल 45,49,961 मामलों में से 20,35,968 मामलों का निपटारा हुआ है। यहां 44.75 प्रतिशत काम पूरा हुआ है, लेकिन 25,13,993 मामले अब भी लंबित हैं।

अन्य श्रेणी में कुल 1,61,65,853 मामलों में से 1,38,80,904 मामलों का निपटारा कर ECINET पर अपडेट किया जा चुका है। इस श्रेणी में 85.87 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है, जबकि 22,84,949 मामले शेष हैं।

SIR की जिलावार रिपोर्ट: लोहरदगा आगे, गोड्डा और रांची में धीमी प्रगति

SIR के जिलावार आंकड़ों के अनुसार, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी श्रेणी में लोहरदगा 98.57 प्रतिशत मामलों का निपटारा कर सबसे आगे है। पश्चिमी सिंहभूम में 94.78 प्रतिशत, गुमला में 80.57 प्रतिशत, सिमडेगा में 70.02 प्रतिशत और देवघर में 65.64 प्रतिशत प्रगति हुई है।

इसके विपरीत गोड्डा में केवल 19.46 प्रतिशत मामलों का निपटारा हुआ है। पाकुड़ में 20.69 प्रतिशत, गढ़वा में 23.51 प्रतिशत, रांची में 23.81 प्रतिशत और साहिबगंज में 24.37 प्रतिशत मामले निपटाए गए हैं।

नो मैपिंग श्रेणी में लोहरदगा 67.92 प्रतिशत और पश्चिमी सिंहभूम 60.12 प्रतिशत प्रगति के साथ आगे हैं। गढ़वा में 48.98 प्रतिशत, सिमडेगा में 47.97 प्रतिशत और बोकारो में 39.90 प्रतिशत मामलों का निपटारा हुआ है।

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों में नो मैपिंग श्रेणी के तहत चक्रधरपुर 85.47 प्रतिशत प्रगति के साथ शीर्ष पर है। जगन्नाथपुर में 73.68 प्रतिशत, लोहरदगा में 67.92 प्रतिशत, भवनाथपुर में 58.09 प्रतिशत और मझगांव में 54.41 प्रतिशत मामलों का निपटारा हुआ है। दूसरी ओर, छतरपुर में केवल 1.91 प्रतिशत, हुसैनाबाद में 2.26 प्रतिशत, पांकी में 2.56 प्रतिशत, कोडरमा में 4.49 प्रतिशत और राजमहल में 7.04 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।

Jharkhand SIR 2026:विधानसभा क्षेत्रों में भी निपटारे की रफ्तार में बड़ा अंतर

लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी श्रेणी में विधानसभा क्षेत्रवार प्रदर्शन देखें तो लोहरदगा में 98.57 प्रतिशत, चक्रधरपुर में 98.48 प्रतिशत, जगन्नाथपुर में 95.20 प्रतिशत, मझगांव में 94.45 प्रतिशत और चाईबासा में 93.76 प्रतिशत मामलों का निपटारा किया गया है।

वहीं, गोड्डा में 9.21 प्रतिशत, रांची में 10.07 प्रतिशत, पाकुड़ में 10.12 प्रतिशत, महागामा में 12.41 प्रतिशत और हटिया में 14.41 प्रतिशत प्रगति हुई है। ये आंकड़े विधानसभा क्षेत्रों के बीच निपटारे की रफ्तार में बड़े अंतर को दर्शाते हैं।

अन्य श्रेणी में कई विधानसभा क्षेत्रों ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। सिल्ली, चाईबासा, लोहरदगा, बरही और खूंटी में सभी मामलों का निपटारा किया जा चुका है। हालांकि, झरिया में 42.65 प्रतिशत, पोड़ैयाहाट में 42.98 प्रतिशत, राजमहल में 43.38 प्रतिशत, धनबाद में 52.58 प्रतिशत और मांडर में 55.35 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।

जिलावार आंकड़ों में अन्य श्रेणी के तहत लोहरदगा ने 100 प्रतिशत मामलों का निपटारा किया है। पश्चिमी सिंहभूम में 99.91 प्रतिशत, पूर्वी सिंहभूम में 99.19 प्रतिशत, लातेहार में 98.81 प्रतिशत और खूंटी में 98.80 प्रतिशत प्रगति हुई है। इसके विपरीत धनबाद 65.06 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे है। चतरा में 69.47 प्रतिशत, साहिबगंज में 70.70 प्रतिशत, बोकारो में 72.63 प्रतिशत और गोड्डा में 73.94 प्रतिशत मामलों का निपटारा हुआ है।

 

Ranchi News: पश्चिम बंगाल से चोरी सरसों तेल की रांची में...

 पश्चिम बंगाल से चोरी हुए सरसों तेल के मामले में बंगाल पुलिस ने रांची के चान्हो में छापेमारी की। ओपा गांव से 40 से...

Mithilesh Tiwari School Inspection: कभी अभिभावक तो कभी गुरु बने शिक्षा...

Mithilesh Tiwari School Inspection: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार को गोपालगंज प्रवास के दौरान कभी अभिभावक तो कभी गुरु की भूमिका में...

JTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में विषय की गड़बड़ी से...

 झारखंड JTET 2026 के एडमिट कार्ड में विषय, फोटो और हस्ताक्षर संबंधी गड़बड़ियों की शिकायत। 10 से 12 हजार अभ्यर्थियों के प्रभावित होने की...