Jharkhand Weather Alert: 2 से 4 अक्टूबर तक Heavy Rain, Ravan Dahan पर पड़ सकता है असर

झारखंड में 2 से 4 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी। रावण दहन और दशहरा कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं।


Jharkhand Weather Alert: रांची: झारखंड में 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक मौसम बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम केंद्र ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण राज्य में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके चलते रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


 Key Highlights

  • 2 से 4 अक्टूबर तक झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी

  • रांची, धनबाद, बोकारो समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

  • 3 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार में Orange Alert

  • डीप डिप्रेशन के कारण मौसम में बदलाव

  • विजयदशमी और रावण दहन पर पड़ सकता है असर


Jharkhand Weather Alert: वहीं 3 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Jharkhand Weather Alert: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बारिश का असर दशहरे के उत्सवों पर भी पड़ सकता है। खासकर विजयदशमी के दिन होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों में बाधा आ सकती है।

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के कई जिलों में पंडालों और सार्वजनिक स्थलों पर दशहरा की तैयारियां जोरों पर हैं। लेकिन मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के बाद आयोजकों और स्थानीय प्रशासन के सामने अतिरिक्त चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।

विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम की स्थिति पर नजर रखें और सुरक्षित स्थानों पर ही त्योहार मनाएं।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...