Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 20 मई को ऑरेंज अलर्ट, 23 तक आंधी-बारिश के आसार

झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। 20 मई को रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


Jharkhand Weather Alert रांची: Jharkhand में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर बाद कई जिलों में आंधी, तेज हवा और बारिश का दौर शुरू हो जा रहा है। मौसम विभाग ने 20 मई को राजधानी Ranchi समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 23 मई तक राज्य में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 18 मिमी वर्षा West Singhbhum जिले में रिकॉर्ड की गई। वहीं रविवार को दिनभर उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान Daltonganj में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रांची का पारा 35 डिग्री सेल्सियस रहा।


Key Highlights

  • 20 मई को रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

  • 23 मई तक आंधी, बारिश और वज्रपात के आसार

  • प. सिंहभूम में सबसे अधिक 18 मिमी बारिश दर्ज

  • डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म शहर, तापमान 41 डिग्री

  • 19 मई को 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा


Jharkhand Weather Alert: 20 मई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 20 मई के लिए रांची, Hazaribagh, Koderma, Ramgarh, Bokaro और Khunti जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Jharkhand Weather Alert: 19 मई को चलेगी तेज हवा

विभाग के अनुसार 19 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ कई क्षेत्रों में मेघ गर्जन और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

18 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर अन्य अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

Jharkhand Weather Alert: पूरे सप्ताह बदला रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले पूरे सप्ताह राज्य में मौसम अस्थिर बना रहेगा। दोपहर बाद आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, लेकिन उमस के कारण लोगों को गर्मी का एहसास अधिक होगा।

विशेषज्ञों ने किसानों और आम लोगों को वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp: 96 हजार से ज्यादा काम, ₹4,628 करोड़...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp, पटना: सरकारी परिसंपत्तियों की स्थिति बेहतर करने और आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल...