Jharkhand Weather Update 07-05-2024: आज 6 जिलों में ओलावृष्टि का गंभीर अलर्ट, बाकी जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट, तेजी से लुढ़केगा तापमान

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 7 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि मंगलवार से पूरे Jharkhand में मौसम के मिजाज में अहम बदलाव होगा। बंगाल में पहुंचे काल बैसाखी के असर से Jharkhand के सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की स्थिति बनेगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसके साथ 6 जिलों में ओलावृष्टि का गंभीर अलर्ट भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र ने जारी किया है। इस अलर्ट संदेश के मुताबिक, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और देवघर जिलों में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। इसके चलते पूरे राज्य में 2 से 6 डिग्री तक तापमान में गिरावट के आसार बने हैं।

40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बहेंगी हवाएं, बढ़ेगी नमी, मिलेगी तपिश से राहत

Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के तटीय इलाकों से बने चक्रवाती गतिविधियों के चलते मंगलवार 7 मई को Jharkhand के उत्तरी-पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इन हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। इसी के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है। Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र की बुलेटिन में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी की ओर से चलने वाली दक्षिणी पश्चिमी हवाओं के चलते मौसम मे नमी बढ़ेगी जिससे लोगों को गरमी से राहत मिलेगी। वज्रपात और ओलावृष्टि के चलते किसानों के लिए असहज स्थिति हो सकती है एवं फसलें प्रभावित हो सकती हैं। Jharkhand Weather विभाग की मानें तो मंगलवार 6 मई को सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा मौसम सूखा रहेगा जबकि रांची समेत बाकी जिलों में मौसम में नमी का असर देखने को मिलेगा।

Jharkhand में 7 मई को दिन का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 22 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 37 और न्यूनतम 23, गुमला में अधिकतम 38 और न्यूनतम 22, हजारीबाग में अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 37 और न्यूनतम 21, बोकारो में अधिकतम 37 और न्यूनतम 23, पलामू में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25, लोहरदगा में अधिकतम 37 और न्यूनतम 22, लातेहार में अधिकतम 38 और न्यूनतम 25, गढ़वा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25, चतरा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25, कोडरमा में अधिकतम 34 और न्यूनतम 22,  देवघर मे अधिकतम 35 और न्यूनतम 23, धनबाद में अधिकतम 35 और न्यूनतम 23, दुमका में अधिकतम 34 और न्यूनतम 23, गिरिडीह में अधिकतम 35 और न्यूनतम 22, गोड्डा में अधिकतम 34 और न्यूनतम 23, जामताड़ा में अधिकतम 35 और न्यूनतम 24, पाकुड़ में अधिकतम 34 और न्यूनतम 24, साहिबगंज में अधिकतम 34 और न्यूनतम 24, सिमडेगा में अधिकतम 37 और न्यूनतम 22, सराइकेला में अधिकतम 39 और न्यूनतम 24, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 38 और न्यूनतम 24 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

वज्रपात-ओलावृष्टि के दौरान बचाव के लिए जारी एडवाइजरी

Jharkhand में 7 मई को भी तेज हवाओं के साथ आसमान में बिजली कड़कने, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की गई है। इसके मुताबिक, ओलावृष्टि से फसलों विशेषकर फलों और सब्जियों के तने, पत्तियों और पैदावार के प्रभावित होने की आशंका है।

आंधी, आसमान में गर्जन और वज्रपात के दौरान लोगों को यथासंभव घर में ही बने रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान इलेक्ट्रानिक उपकरणों, कॉर्डेड फोन आदि के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है क्योंकि तारों के माध्यम से बिजली यात्रा कर सकती है और चोट या क्षति का कारण बन सकती है।

तेज हवा के झोंके से पेड़ों के गिरने और बिजली के तारों के क्षति पहुंच सकती है।

आंधी के दौरान दृश्यता कम हो सकती है। आंधी के बाद गिरे पेड़ की शाखाओँ और बिजली के लाइनों से दूर रहे क्योंकि बिजली का प्रवाह उसमें लाइव हो सकता है।

ओलावृष्टि के दौरान घर के अंदर या मजबूत वाहन में आश्रय लेना महत्वपूर्ण है। घर के बाहर रहने पर ऊंची जमीन या अलग-थलग पेड़ों से बचते हुए सुरक्षित स्थान पर आश्रय लें।

Saffrn

Trending News

रांची की विकास यात्रा में जुड़ा एक और अध्याय, 303 करोड़...

Ranchi: आज रांची की विकास यात्रा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ा है। रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय...

बिहार कृषि ऐप पर अब मिलेगी उर्वरक की रियल टाइम जानकारी,...

Patna: किसानों को बिहार कृषि मोबाइल ऐप पर रियल टाइम उर्वरक उपलब्धता की जानकारी मिलेगी। शुक्रवार को मीठापुर स्थित कृषि भवन में कृषि मंत्री...

जल संसाधन विभाग में स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए...

Patna: जल संसाधन विभाग के तत्‍वावधान में शुक्रवार को अधिवेशन भवन में विभागीय अधिकारियों के लिए “स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का...

Jamtara पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश;तीन गिरफ्तार

Jamtara: जामताड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर...

निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए राजधानी में पावर सब स्टेशन का...

पटना : राजधानी पटना में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पेसू की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गयी है। जिसके तहत राजधानी में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img