Commercial Advertisment

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने सत्ताधारी दल पर साधा निशाना, कहा- सत्ताधारी दल हम पर अनर्गल आरोप लगाता है…

रांचीः बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारी दल हम पर अनर्गल आरोप लगाता है. हम जनता के बीच सच्चाई लेकर जा रहे हैं, तो सत्ताधारी दल की स्थिति समझ सकते हैं. जो काम सरकार को करना है. वो सवाल बार बार हम से करते हैं, जो सरकार में हैं उनको देखना चाहिए.

जेएमएम ने हमारे नेता पर संकल्प यात्रा में गौ तस्करों के पैसों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था. अगर इस बात की उनको जानकारी है, तो प्रशासन उनके पास है. हमसे पूछने और आरोप लगाने के बजाय उनको जांच करवाना चाहिए. गौ तस्करों को लेकर सरकार का रुख सबको पता है. खुली चुनौती है अगर उनको लगता है, कहीं गलत हो रहा है तो कार्रवाई करें.

प्रदीप सिन्हा ने कहा कि अगर गौ तस्करी को लेकर इतना संजीदा है, तो संध्या टोपनो को न्याय दिलाने के लिए सरकार ने क्या किया. गौ तस्कर ने एक अधिकारी की कुचल कर हत्या की थी उनके लिए क्या किया. जब सीएम चौतरफा घिरे हुए हैं, ईडी ने चार बार सम्मन किया है, तो वो बीजेपी को तरफ क्यों आरोप लगा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बीजेपी बहुत ही संगठित तरीके से चलने वाली पार्टी है. इस पार्टी को चलाने के लिए कार्यकर्ता अपना योगदान देते हैं. राज्य की जनता की तरफ से प्रश्न है, जनता के प्रति आपकी जवाबदेही है या नहीं, या बीजेपी पर आरोप लगा कर अपने काम से मुक्त होना चाहते हैं.

रिपोर्टः मदन सिंह

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...

Patna High Court: विवाहित महिला का caste certificateपति के नाम से...

 पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाहित महिला का caste certificate केवल पति का नाम दर्ज होने के आधार पर अमान्य नहीं किया जा...