पंखे से लटका मिला झारखंड के नाजिर का शव, जांच में जुटी पुलिस

नवादा : झारखंड राज्य के कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड में कार्यरत नाजिर निरंजन कुमार की संदिग्ध मौत हो गई। उनका शव नवादा नगर के संकट मोचन-गोपाल नगर मोहल्ला स्थित घर के कमरे में पंखे से लटकता मिला। सूचना के बाद पहुंची नगर थाना की पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों के अनुसार, जिस कमरे में नाजिर रात में सोए हुए थे, सुबह होने पर देर तक कमरा नहीं खुला। परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुला। तब दरवाजा को तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

नाजिर पंखे से झूल रहे थे। उनकी मौत हो चुकी थी।

उसके बाद नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि नाजिर ने आत्महत्या की है। सबसे बड़ा सवाल है कि नाजिर ने अगर आत्महत्या की है तो वजह क्या है। वैसे, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैl

यह भी पढ़े : पागल कुत्ता ने 6 लोगों को बनाया अपना शिकार, मचा हड़कंप

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल कुमार की रिपोर्ट

 

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...