Jio एयर फाइबर की सुपर स्पीड का सीक्रेट, स्टैंडअलोन 5जी टेक्नोलॉजी

नई दिल्ली: दुनिया की प्रतिष्ठित मोबाइल नेटवर्क एनालिटिक्स कंपनी ओपनसिग्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि Jio के स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क की वजह से ही जियो एयर फाइबर अपने ग्राहकों को शानदार स्पीड पर डेटा दे पाता है। ओपन सिग्नल का मानना है कि जियो की फिक्सड वायरलेस सर्विस यानी जियो एयर फाइबर के ग्राहक प्रतिमाह औसतन 400 जीबी डेटा की खपत करते हैं। यह खपत मोबाइल ग्राहकों की तुलना में काफी अधिक है। इसके बावजूद जियो एयर फाइबर की स्पीड और क्वालिटी स्कोर, 5जी मोबाइल नेटवर्क के समान बनी रहती है। बताते चलें कि जियो के 5जी नेटवर्क की स्पीड देश में सबसे ज्यादा है।

 एयरटेल भी जल्द शुरू करेगा स्टैंडअलोन नेटवर्क सर्विस

भारत के ‘फिक्सड वायरलेस सर्विस’ में अकेला रिलायंस जियो ही अभी स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है। ओपन सिग्नल के मुताबिक स्टैंडअलोन 5जी के साथ नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी भी जियो एयर फाइबर को डेटा खपत प्रबंधन में मदद करती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस टेक्नोलॉजी के फायदों को देखते हुए एयरटेल भी स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क पर फिक्सड वायरलेस सर्विस लाने की तैयारियां कर रहा है।

जिन इलाकों में ब्रॉडबैंड कवरेज कम है उन क्षेत्रों को नेटवर्क कवरेज में लाने के लिए रिलायंस जियो ने पिछले साल ही जियो एयर फाइबर लॉन्च किया था। जियो एयर फाइबर की सबसे अधिक मांग टियर -2 शहरों से आ रही है। ग्राहकों को लुभाने के लिए जियो ने 599 रु से शुरू होने वाले कई किफायती प्लान भी लॉन्च किए हैं। कंपनी का टारगेट 10 करोड़ परिसरों को इस सेवा से जोड़ने का है। कंपनी ने स्ट्रीमिंग प्लान की शुरुआत भी की है, जिसमें फिक्स्ड ब्रॉडबैंड पैकेज के साथ 15 स्ट्रीमिंग ऐप शामिल हैं।

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...