JIO PC : Jio ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कंप्यूटर

Desk. कंप्यूटर की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी, रिलायंस Jio ने नया JIO PC लॉन्च किया है। यह एक क्लाउड बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपके घर या दफ्तर में मौजूद टीवी स्क्रीन को पलभर में हाईएंड पर्सनल कंप्यूटरमें बदल सकता है। जिन ग्राहकों के पास जियोफाइबर या Jio एयरफाइबर के कनेक्शन हैं, उन्हें जियो-पीसी का इस्तेमाल करने के लिए मंथली प्लान लेना होगा। नए उपयोगकर्ता इस सेवा का एक महीने के लिए मुफ़्त उपयोग कर सकेंगे।
क्लाउड कंप्यूटिंग में यह देश का पहला ‘पे-एज़-यू-गो मॉडल’ है, यानी जितना इस्तेमाल करो उतना पेमेंट करो। कंपनी ने इस सेवा के लिए कोई लॉक-इन पीरियड नहीं रखा है। ग्राहक को रखरखाव का खर्च भी नहीं उठाना पड़ता। किसी महंगे हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर के अपग्रेड की आवश्यकता भी नहीं होगी। बस प्लग इन करें, साइन अप करें और कंप्यूटिंग शुरू करें।
JIO PC Launched :
कंपनी का दावा है कि क्लाउड बेस्ड Jio-पीसी काफी ताकतवर है। इसकी प्रोसेसिंग क्षमता भी शानदार है और यह रोजमर्रा के कामकाज के साथ गेमिंग और ग्राफिक रेंडरिंग जैसे हाईएंड काम भी आसानी से संभाल सकता है। जियो-पीसी जैसी क्षमता वाला कंप्यूटरबाजार में 50 हजार रुपये से अधिक का मिलता है। दूसरी तरफ जियो-पीसी के प्लान 400 रुपये प्रतिमाह से शुरू होते हैं। यानी 400 रुपये प्रतिमाह चुका कर ग्राहक 50 हजार तक की एकमुश्त रकम बचा सकता है।
सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को सभी प्रमुख AI टूल्स, एप्लिकेशन्स और 512 GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगी। दुनिया भर के यूजर्स के बीच मशहूर ‘अडोबी एक्सप्रेस’ को जियो-पीसी के ग्राहक मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। ‘अडोबी एक्सप्रेस’ दरअसल एक डिज़ाइन और एडिटिंग टूल है। इसके लिए जियो-पीसी ने अडोबी कंपनी के साथ हाथ मिलाया है। जियो-पीसी को इस्तेमाल भी काफी आसान है।

 

ज्यादातर घरों में जियोफाइबर और जियो एयरफाइबर का सेटटॉप बॉक्स टीवी से कनेक्ट रहता है। करना बस यह है कि कीबोर्ड और कंप्यूटरमाउस के तारों को सीधा जियो सेटटॉप बॉक्स से जोड़ दें। मेन स्क्रीन पर जियो-पीसी ऐप को लॉन्च करें, लॉग इन करें और हो गया जियो-पीसी तैयार।

जियो-पीसी किफायती होने के साथ सुरक्षित कम्प्यूटिंग भी मुहैया कराता है। जियो-पीसी नेटवर्क-स्तरीय सुरक्षा देता है, यह वायरस, मैलवेयर और हैकिंग-प्रूफ है। शॉपिंग, बैंकिंग, ऑनलाइन क्लास, वर्क फ्राम होम, फोटो, वीडियो जैसा ग्राहक का पर्सनल डेटा सुरक्षित तरीके से क्लाउड में स्टोर रहता है। जिसे एक क्लिक पर एक्सेस किया जा सकता है। यूजर अपनी जरूरतों और प्लान के हिसाब से जियो-पीसी के क्लाउड स्टोरेज को बढ़ा सकता है।

Hemant Soren: डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे...

रांची के बरगाई 8.86 एकड़ जमीन मामले में डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन...

Bihar Balika PhD Fellowship: हर साल 1000 छात्राओं का चयन, 4...

Bihar Balika PhD Fellowship: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप...

Barhi Gaya Road Railing Missing: बरही गया रोड में डिवाइडर से...

Barhi Gaya Road Railing Missing: गया रोड में सड़क के बीच बने डिवाइडर से लोहे की रैलिंग गायब होने का मामला सामने आया है।...