Jio के दो नए 4जी फीचर फोन जियोभारत V3 और V4 लॉन्च

Desk. इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में रिलायंस Jio ने दो नए 4जी फीचर फोन लॉन्च किए हैं। V3 और V4, दोनों ही 4जी फीचर फोन जियोभारत सीरीज के तहत लॉन्च किए गए हैं। नए मॉडल्स 1099 रू की कीमत पर बाजार में उतारे जाएंगे। पिछले साल जियोभारत V2 मॉडल को लॉन्च किया गया था। जिसने भारतीय फीचर फोन मार्केट में हलचल मचा दी थी। कंपनी के मुताबिक लाखों 2जी उपभोक्ता जियोभारत फीचर फोन के माध्यम से 4जी में शिफ्ट हो चुके हैं।

Jio के दो नए 4जी फीचर फोन लॉन्च

अगली पीढ़ी के ये नए 4जी फीचर फोन आधुनिक डिज़ाइन, 1000 mAh की दमदार बैटरी, 128 GB तक के एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 23 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आते हैं। जियोभारत फोन को मात्र 123 रुपये में मासिक रिचार्ज कराया जा सकता है। जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 14 GB डेटा भी मिलेगा।

V3 और V4 दोनों मॉडल जियो-टीवी, जियो-सिनेमा, जियो-पे और जियो-चैट जैसे कुछ बेहतरीन प्री लोडेड ऐप्स के साथ आएंगे। 455 से अधिक लाइव टीवी के साथ फिल्में, वीडियो और खेल सामग्री भी ग्राहकों को एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। दूसरी तरफ जियो-पे सहज भुगतान और जियो-चैट असीमित वॉयस मैसेजिंग, फोटो शेयर और ग्रुप चैट के अनेकों विकल्प देता है। जियो भारत V3 और V4 जल्द ही सभी मोबाइल स्टोर्स के साथ-साथ JioMart और Amazon पर भी उपलब्ध होंगे।

Chhath Song Shooting: देव सूर्य मंदिर में छठ गीत की शूटिंग,...

Chhath Song Shooting, औरंगाबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से...

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...