यौन शोषण के आरोप में झामुमो जिलाध्यक्ष निलंबित, विवाहित होते हुए भी शादी का दिया था झांसा

रिपोर्टः शशांक शेखर/ न्यूज 22स्कोप

हजारीबागः झामुमो जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव पर महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद शंभूलाल यादव को झामुमो केंद्रीय समिति ने निलंबित कर दिया है। केंद्रीय समिति ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया है। कमेटी में झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य फागू बेसरा, कमल नयन सिंह व संजीव बेदिया को शामिल किया गया है। मालूम हो कि झामुमो में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवती ने हजारीबाग जिलाध्यक्ष शंभुलाल यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए विष्णुगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। महिला का आरोप है कि झामुमो के जिला अध्यक्ष शंभूलाल यादव ने उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया।

महिला विष्णुगढ़ के बाहर की है। उसकी शिकायत करने पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रांची आने के दौरान शंभू लाल यादव की जान-पहचान उस महिला से हुई। आगे रांची जाने के दौरान शंभूलाल यादव महिला को फोन कर बुला लिया करते थे। आगे चल कर उन दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई।

विवाहित होते हुए भी शादी का दिया था झांसा

आरोप है उन्होंने शादी करने की बात कह कर महिला से अंतरंग सबंध बना लिए। जिला झामुमो अध्यक्ष ने व्यवसाय करने के नाम पर 30 लाख रुपए की मांग की। महिला ने शादी करने पर विश्वास होने पर मांगी राशि देने की बात कही। लगातार रुपए मांग कर दबाव बनाने पर उन्हें 11 लाख रुपए उधार लेकर दिया। बाद में उनका महिला के घर आना-जाना होने लगा। इस दौरान उनपर संबंध बनाने का आरोप लगाया गया। बाद में पता चला कि जिला झामुमो अध्यक्ष के शादीशुदा हैं और तीन बच्चों के पिता हैं।

इस पर महिला उनसे इस संबंध में जानकारी मांगने लगी। तब अपनी असलियत छिपाते हुए उन्होंने महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बाद में फोन करने पर महिला की काल रिसीव नहीं करने का भी आरोप उन पर लगाया गया है। रविवार को सात माइल के समीप शंभूलाल यादव के घर आने पर उनके परिजनों की ओर से महिला के साथ मारपीट करने एवं गले एवं कान में पहने सोने के आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया गया है। जिला झामुमो अध्यक्ष पर पिस्टल निकाल कर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।

जब न्यूज 22 स्कोप की टीम ने मामले की जानकारी के लिए शंभुलाल यादव को कॉल किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. वहीं पुलिस ने केस होने की पुष्टी की है.

 

 

 

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...