सिमडेगा के जेएमएम कार्यकर्ता व पदाधिकारी रांची हुए रवाना, बैठक में होंगे शामिल

सिमडेगाः रांची में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता गुरुवार को जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना और जिला सचिव सफीक खान के नेतृत्व में रांची के लिए रवाना हुए।

22Scope News

रांची जाने वालों में केंद्रीय समिति सदस्य ,जिला समिति के पदाधिकारी, जिला वर्ग संगठन के अध्यक्ष, सचिव, सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, सभी पंचायत के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल है।

विकास कार्य और संगठन की मजबूती पर होगी चर्चा

बताया गया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक झारखंड कार्यकारी अध्यक्ष के आवास में होगी। जहां हेमंत सरकार के आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक लाभ दिलाने के सम्बंध में कार्यकर्ताओं को कई दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- संसद में सुरक्षा चूक मामले में 8 लोकसभा कर्मी निलंबित

बैठक में आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव पर भी विशेष चर्चा होगी। इसके अलावे अन्य कई बिंदुओं पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में सिमडेगा के अलावे खूंटी, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। बता दें कि सिमडेगा से लगभग 400 कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए हैं।

Share with family and friends: