Parliament House security lapse, 8 personnel suspended, Major secuirty lapse in Parliament . national furure over parliamnet house security lapse
Google पर 22Scope चुनेंनई दिल्लीः संसद में सुरक्षा चूक – संसद भवन में हुए हमले के बाद लोकसभा सचिवालय ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 8 कर्मियों को निलंबित कर दिया हैं। संसद में हमले के बाद से सुरक्षा में अनियमितता बरतने के लिए 8 कर्मी निलंबित किये गए हैं। इस मामले के संबंध में दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
संसद में सुरक्षा चूक – सुरक्षा तोड़कर घुसे थे दो युवक
मालूम हो कि कल संसद भवन के दर्शक दीर्घा से दो युवक सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए अंदर घुस गए थे। अंदर घुस कर दोनों ने कुछ देर के लिए संसद भवन के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बना दिया था। इस दौरान एक युवक ने भवन के अंदर नारेबाजी की थी और गैस भी छोड़े थे। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने युवको को गिरफ्तार कर लिया था।
Highlights

















