Advertisment

BREAKING: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर JMM की दुविधा बरकरार, जानिए बैठक में क्या हुआ

अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं सीएम हेमंत, बैठक में नहीं लिया गया कोई निर्णय

रांची : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर JMM की दुविधा अभी भी बरकरार है.

बैठक में कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

हालांकि इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली जाएंगे.

कहा जा रहा है कि वे आज ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे और

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं.

वहीं इस पर निर्णय लेने के लिए शिबू सोरेन को अधिकृत किया गया है. इस बात की जानकारी विधायक रामदास सोरेन और मथुरा महतो ने दी. हालांकि पार्टी की ओर से इस पर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है.

द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने पर नहीं लिया गया कोई निर्णय

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सीएम आवास पर बैठक खत्म हो गई है. लेकिन एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. पार्टी अभी उहापोह की स्थिति में है. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मथुरा महतो, सविता महतो, जगरनाथ महतो, दीपक बिरूवा, लोबिन हेंब्रम, मिथिलेश ठाकुर, चंपई सोरेन और सीता सोरेन सहित कई विधायक शामिल हुए.

राज्य और देश हित में जल्द लिया जायेगा निर्णय- सुप्रियो भट्टाचार्य

बैठक के बाद झामुमो के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली जाने पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. पार्टी अभी एक-दो और बैठक कर राष्ट्रपति चुनाव को लेकर निर्णय लेगी. अभी चुनाव में समय है. उन्होंने कहा कि राज्य हित और देश हित में निर्णय राष्ट्रपति चुनाव से पहले ले लिया जाएगा. समय और परिस्थिति को देखते हुए फैसला लिया जायेगा. आज की बैठक में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के लिए पार्टी ने अभी कोई निर्णय लिया है.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...

Chandil NH33 Fire: देखते ही देखते आग का गोला बना टैंकर!...

Chandil NH33 Fire: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-33 (NH-33) पर गुरुवार को अचानक एक टैंकर में आग लगने...