Advertisment

विधानसभा चुनाव: जेएमएम का चुनावी घोषणा पत्र जारी, ये सब किया ऐलान

रांची. विधानसभा चुनाव के लिए जेएमएम ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसे ‘अधिकार पत्र’ नाम दिया गया है। इसमें कई ऐलान किया गया है, जिसमें मंईया सम्मान योजान में राशि बढ़ाकर 2500 प्रति महीने करना और शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध करना शामिल है।

साथ ही जेएमएम के चुनावी घोषणा पत्र में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण, आदिवासियों को 28 प्रतिशत आरक्षण और दलितों को 12 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया गया है। वहीं जरुरतमंद परिवारों को 15 लाख रुपये की अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से जोड़ा जाएगा। साथ ही प्रदेश में 25 लाख से अधिक अबुआ आवास दिया जाएगा।

बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही इंडिया ब्लॉक ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में अपना घोषणा पत्र जारी किया था। इसका नाम ‘एक वोट सात गारंटी’ था। इसमेंं इंडिया ब्लॉक ने घोषणा की थी कि फिर सरकार बनी तो सात गारंटी को पूरा की जाएगी।

झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...