अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त, पेटरवार पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

रिपोर्टः मनोज कुमार/ न्यूज 22स्कोप

बेरमोः पेटरवार थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के समीप पेटरवार पुलिस और जिला खनन विभाग के द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जप्त किया गया. जबकि ट्रेक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. वहीं जब्त तीनों ट्रेक्टरो को खनन विभाग ने पेटरवार थाने की सौंप दिया. जिसके बाद कार्यवाही की जा रही है. जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पेटरवार थाना क्षेत्र के चलकरी और खेतको बालू घाट से अवैध रूप से बालू उठाव का खेल जारी था. इसी मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला खनन विभाग ने स्थानीय पेटरवार थाना को साथ लेकर जमुनिया मोड़ (खेतको–दातू मुख्य पथ) पर छापेमारी अभियान चलाया. जहां से बिना परिवहन चालान के तीन ट्रेक्टर परिचालन करते पकड़ा गया. उक्त अभियान में खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार, विनय कुमार (थाना प्रभारी, पेटरवार) एवं पुलिस बल शामिल थे.

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...