STF व बेगूसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 9 गिरफ्तार

बेगूसराय : मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा – बेगूसराय में एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने जिला में संचालित हो रहे एक बड़े मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस मामले मे पुलिस ने जहां बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित बंदूक एवं पिस्टल के साथ कलपुर्जे को भी बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने लेथ मशीन सहित बनाने वाला उपकरण के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे तीन महिला समेत नौ लोग शामिल है। गिरफ्तार लोगों में मुंगेर के रहने वाले दो नियोजित शिक्षक भी शामिल है।

इस मामले में बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस के द्वारा लाखों सहायक थाना क्षेत्र के पचपन टोला स्थित एक घर में अवैध तरीके से हथियार बनाने का काम किया जा रहा है। जिसकी सूचना के बाद एसटीफ और बेगूसराय पुलिस के द्वारा लाखों सहायक थाना क्षेत्र के पचपन टोला में तत्काल कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन किया। उन्होंने बताया की पिछले पांच महीने से अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री को संचालित किया जाता था। तभी इसकी सूचना के बाद एसटीएफ टीम और बेगूसराय पुलिस ने छापेमारी की।

मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

इस कार्रवाई में पुलिस ने अर्ध निर्मित बंदूक एवं पिस्तौल सहित लेथ मशीन और बनाने वाले उपकरण को भी जब्त किया है। वहीं इस दौरान फैक्ट्री के संचालक नियोजित शिक्षक राजकुमार चौधरी, शिक्षक अजय कुमार चौधरी, प्रवीण कुमार ताती, मो. इकबाल, अमित कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, मुंगेर एवं कुरियर के काम करने वाली तीन महिला सहयोगी को हिरासत में लिया गया हैं। एसपी ने बताया कि इस कार्रवाई लेथ मशीन, मिलिग मशीन, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर मशीन, कटर मशीन, 12 अर्ध निर्मित पिस्टल, 24 बैरल, मोबाइल (6), मोटरसाइकिल (2) और 18 हजार नगद रुपया जब्त किया है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

बेगूसराय पुलिस एवं STF की संयुक्त कार्रवाई, फर्जी दारोगा गिरफ्तार

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...