शराब और अवैध खनन को लेकर संयुक्त छापेमारी

रोहतास : रोहतास के डिहरी प्रशासन पुलिस ने शराब और अवैध खनन को लेकर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सफलता भी हाथ लगी है। बताया गया कि उत्पाद विभाग, खनन विभाग टीम, अनुमंडल पदाधिकारी, डिहरी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, डिहरी द्वारा डिहरी अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में शराब के निर्माण एवं अवैध खनन के विरूद्ध संयुक्त छापामारी की गयी। इस छापेमारी में ड्रोन का उपयोग भी किया गया।

बता दें कि ओवरलोडेड, बिना नम्बर प्लेट एवं बिना वाहन ढके होने के कारण आठ ट्रकों पर परिवहन एवं खनन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत जब्त करते हुए अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई की गई। एक ट्रैक्टर को अवैध खनन में लिप्त होने के कारण जब्त किया गया। इस मुहिम में डिहरी नगर, इन्द्रपुरी, डालमियानगर, दरिहट एवं डिहरी मुफस्सिल थाना की टीम भी शामिल थी। इस संदर्भ में स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई है कि किसी भी कीमत पर ओवरलोड बालू लदे वाहनों का परिचालन एवं अवैध शराब का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही ऐसी कार्रवाई निरंतर युद्धस्तर पर जारी रहेगी।

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...