JPSC अभ्यर्थियों ने की पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत, कहा- पीटी परीक्षा परिणाम रद्द होने तक जारी रहेगा संघर्ष

रांची : आंदोलन के 54वें दिन जेपीएससी अभ्यर्थियों ने पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत की है. झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत रांची से किया गया. यह अभियान पूरे झारखंड में जिलेवार चलाया जायेगा, जो पूरे झारखंड में चलेगा.

मौके पर अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो और महासचिव मनोज यादव ने कहा कि जेपीएससी पीटी परीक्षाफल रद्द होने तक संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के तहत स्नातक स्तरीय 956 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की गई है. यह सरकार की ओर से जेपीएससी में हो रही भ्रष्टाचार के विरुद्ध छात्रों के आंदोलन को दिशाविहीन करने का नाकाम प्रयास है. इस विज्ञापन के तहत सरकार छात्रों के 10 वर्ष उम्र खाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. 2015 के विज्ञापन में कट ऑफ 2011 था, लेकिन अब नये विज्ञापन में 2021 कर दिया गया है. हजारों छात्रों को फॉर्म भरवाकर, परीक्षा लेकर, पैसा लेकर अचानक बेकार, कचड़ा समझकर बाहर कर दिया गया. यह छात्रों के साथ अन्याय है.

उन्होंने कहा कि जिस नियुक्ति नियमावली के तहत ये विज्ञापन निकला है उसमें वैसे खतियान धारी छात्रों को बाहर किया गया है, जो झारखण्ड से बाहर मैट्रिक/ इंटर की पढ़ाई की है. यह मामला हाई कोर्ट में भी है. बिना कार्बन ओमएमआर कॉपी दिए सिंगल एग्जाम का प्रावधान है. ऐसे में छात्रों को नौकरी मिलेगी नहीं. इस विज्ञापन से छात्रों में भय का माहौल है.

रिपोर्ट : मदन सिंह

बेल्ट्रान भवन के सामने सफल अभ्यर्थियों का जबरदस्त हंगामा

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...