Advertisment

JPSC Civil Services Exam 2025: 17 मई को होगी पीटी परीक्षा, आज से डाउनलोड होंगे Admit Card

 जेपीएससी सिविल सेवा बैकलॉग-2025 प्रारंभिक परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी। 45 पदों के लिए होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड 10 मई से डाउनलोड होंगे।


JPSC Civil Services Exam 2025 रांची: Jharkhand Public Service Commission ने सिविल सेवा बैकलॉग-2025 प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार पीटी परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जायेगी। कुल 45 पदों के लिए होने वाली यह परीक्षा दो पालियों में ली जायेगी। अभ्यर्थी 10 मई 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड और उपस्थिति पत्रक डाउनलोड कर सकेंगे।

आयोग ने परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी कर दिये हैं। परीक्षा केंद्रों पर बायोमैट्रिक और आइआरआइएस सत्यापन की व्यवस्था की गयी है।

JPSC Civil Services Exam 2025:दो पालियों में होगी परीक्षा

जेपीएससी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसमें सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र की परीक्षा ली जायेगी।

वहीं दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। इस पाली में सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र का आयोजन किया जायेगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह आठ बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर एक बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया है।

JPSC Civil Services Exam 2025:45 पदों पर होगी नियुक्ति

सिविल सेवा बैकलॉग-2025 के तहत कुल 45 पदों पर नियुक्ति की जायेगी। इनमें उप समाहर्ता के 36 पद, सहायक निबंधक के दो पद और झारखंड शिक्षा सेवा के सात पद शामिल हैं।

आरक्षण श्रेणी के अनुसार एसटी के 17 पद, एससी के तीन पद, बीसी वन के 14 पद और बीसी टू के 11 पद निर्धारित किये गये हैं।

आयोग ने इन पदों के लिए छह अप्रैल 2026 तक आवेदन मांगे थे।

JPSC Civil Services Exam 2025:एडमिट कार्ड डाउनलोड में परेशानी पर हेल्पलाइन जारी

जेपीएससी ने कहा है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी 16 मई 2026 तक हेल्पलाइन नंबर 89298-83832 पर संपर्क कर सकते हैं।

दिव्यांग श्रेणी के परीक्षार्थियों को श्रुतिलेख सुविधा के लिए परीक्षा तिथि से तीन दिन पूर्व आवश्यक चिकित्सा प्रमाण पत्र के साथ अपने परीक्षा केंद्र पर आवेदन देना होगा, ताकि केंद्राधीक्षक आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें।


Key Highlights

  • जेपीएससी पीटी परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होगी

  • 10 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू

  • परीक्षा दो पालियों में होगी आयोजित

  • कुल 45 पदों पर होगी नियुक्ति

  • परीक्षा केंद्रों पर बायोमैट्रिक और आइआरआइएस सत्यापन की व्यवस्था


Khunti  Mob Violence: बकरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर...

खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने चार युवकों की बेरहमी से पिटाई की। एक युवक की मौत...

Air Fare Update: घरेलू उड़ानों का औसत किराया 20.5% बढ़ा, सरकार...

केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि जून 2026 में 72 घरेलू रूट्स पर औसत हवाई किराया मार्च 2025 की तुलना में 20.5% बढ़...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को CID का समन, भर्ती...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी ने पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को समन जारी किया है। टीडीपीएल को टेंडर देने, ओएमआर हेराफेरी और...