जेपीएससी ने उद्योग विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की, 20 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू

रांची: जेपीएससी ने उद्योग विभाग में प्रोजेक्ट मैनेजर के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 20 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को 23 जुलाई तक आवेदन की हार्ड कॉपी जेपीएससी कार्यालय में जमा करनी होगी।

योग्यता मानदंड:
इन पदों के लिए इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में स्नातक (Bachelor’s Degree) या फिर अर्थशास्त्र, गणित, सांख्यिकी, विज्ञान, वाणिज्य, कास्ट एकाउंटेंसी, सेरिकल्चर, फूड टेक्नोलॉजी, प्रबंधन जैसे विषयों में स्नातक डिग्रीधारी अभ्यर्थी पात्र होंगे।

परीक्षा का प्रारूप:
इस भर्ती के तहत कुल चार पेपरों में परीक्षा ली जाएगी:

  • पेपर 1: सामान्य हिंदी – 100 अंक

  • पेपर 2: सामान्य अंग्रेजी – 100 अंक
    (दोनों भाषाई पेपरों में न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है, लेकिन इनके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे)

  • पेपर 3: सामान्य अध्ययन – 200 अंक

  • पेपर 4: औद्योगिक विकास, श्रम कानून और संबंधित नियम – 300 अंक

रिक्त पदों का वर्गवार विवरण:

जेपीएससी द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम और अन्य दिशानिर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों से समयसीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Vaishali International Buddhist Conference 2026: वैशाली में जुटेंगे बौद्ध देशों के...

Vaishali International Buddhist Conference 2026, पटना: बिहार के वैशाली में 11 से 13 दिसंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन-2026 की...

Dehri Pickup Accident 2026: डेहरी में प्याज लदे पिकअप ने दो...

Dehri Pickup Accident 2026, रोहतास: रोहतास जिले के डेहरी इलाके में शुक्रवार को जख्खी बिगहा सर्विस लेन पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो...

Ishan Kishan Deoghar Visit: क्रिकेट के मैदान के बाद बाबा के...

Ishan Kishan Deoghar Visit: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन शुक्रवार सुबह अपने पूरे परिवार के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने...