रांची में होगा JSCA का चुनाव, एनएन पांडे बने निर्वाची पदाधिकारी

रांची. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) का चुनाव जल्द होना है। इसको लेकर JSCA की ओर से चुनाव की तैयारी भी शुरू हो गई है। इस कड़ी में बुधवार को एक बैठक भी आयोजित की गई थी। इसमें पूर्व आईएएस एनएन पांडेय को निर्वाची पदाधिकारी के रूप चयन किया गया है। हालांकि, चुनाव की आधिकारिक घोषणा के लिए इंतजार करना होगा। कई प्रक्रियाएं, जिसे पूर्ण करने के बाद जल्द ही घोषणा की जा सकती है।

JSCA के चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारी का चयन

JSCA के अध्यक्ष संजय सहाय ने बैठक के बाद बताया कि आगामी चुनाव को लेकर निर्वाचित पदाधिकारी का चयन हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव रांची में होगा। उसके साथ-साथ और बायलॉज के अनुसार एजीएम में ही चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एकाउंट्स का कुछ प्रोसेस बाकी है। उसके बाद एजीएम कंप्लीट करा लिया जाएगा। साथ ही वोटर लिस्ट को वेरीफाई करने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। चार से पांच दिनों में चुनावी पदाधिकारी को वोटर लिस्ट दे दिया जाएगा।

चुनाव इंडिपेंडेंट तरीके से होगा

उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव होंगे फेयर तरीके से होंगे और हारने वाले को यह न लगे कि चुनाव गलत तरीके से हुआ है। इसको लेकर भी बैठक में काफी देर तक चर्चा की गई। चुनाव प्रक्रिया में जेएससीए का कोई भी सदस्य इंवॉल्व नहीं होगा। चुनाव इंडिपेंडेंट तरीके से करवाया जाएगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!