Advertisment

झारखंड में भाषा शिक्षकों की भर्ती का रिजल्ट: 74% पद खाली, सिर्फ 1059 उम्मीदवार सफल

  • झारखंड में भाषा शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने गुरुवार देर रात स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (भाषा विषय) नियुक्ति परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया। यह भर्ती कक्षा 6 से 8 के भाषा विषय के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी।

  • 74% पद खाली, केवल 1,059 अभ्यर्थी सफल

कुल 4,991 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में केवल 1,059 उम्मीदवार सफल हो सके। इनमें 100 पारा शिक्षक और 959 गैर-पारा शिक्षक कैटेगरी के उम्मीदवार शामिल हैं। 3,932 पद खाली रह गए, जो कुल पदों का लगभग 74% है।

  • पहले भी गणित- विज्ञान में खाली रह गए थे दो-तिहाई पद

यह पहली बार नहीं है जब बड़ी संख्या में पद खाली रह गए हों। इससे पहले गणित और विज्ञान विषय की भर्ती में भी 5,008 पदों में से मात्र 1,664 पद ही भरे जा सके थे। अब भाषा विषय में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है, जिससे JSSC के सामने चुनौती और बढ़ गई है।

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...