जेएसएससी असिस्टेंट टीचर रिजल्ट संशोधित: गणित-विज्ञान में 1454 सफल, 3554 पद अब भी खाली

जेएसएससी ने सहायक आचार्य गणित-विज्ञान का संशोधित रिजल्ट जारी किया। 1454 सफल, 3554 पद खाली। रिजल्ट कोर्ट आदेश पर निर्भर है।


रांची :जेएसएससी ने शनिवार से सहायक आचार्य (असिस्टेंट टीचर) भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी करना शुरू किया। पहले दिन कक्षा 6 से 8वीं तक के गणित और विज्ञान विषय का रिजल्ट घोषित हुआ। इसमें 1454 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

18 जुलाई को जारी नतीजों में 1661 उम्मीदवार सफल हुए थे, यानी संशोधित लिस्ट में 207 अभ्यर्थियों की संख्या घट गई है। कई ऐसे भी परीक्षार्थी हैं, जो पिछली बार अनारक्षित वर्ग में चयनित थे लेकिन इस बार आरक्षित वर्ग में आ गए हैं।


Key Highlights

  • जेएसएससी ने सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित परिणाम जारी किया।

  • गणित-विज्ञान में 1454 सफल, पहले 1661 थे।

  • 5008 पदों में से 3554 अब भी खाली।

  • रिजल्ट कोर्ट के अंतिम आदेश पर निर्भर।

  • सोशल साइंस और भाषा विषय का परिणाम जल्द।


संशोधित रिजल्ट के बाद भी गणित-विज्ञान विषय के कुल 5008 पदों में से 3554 पद खाली रह गए हैं। यह संख्या पहले की तुलना में ज्यादा है, क्योंकि 18 जुलाई को घोषित परिणाम के बाद 3335 पद खाली रह गए थे।

जेएसएससी ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधित परिणाम न्यायालय के अंतिम आदेश पर निर्भर करेगा और इसमें आगे भी बदलाव संभव है। इस बदलाव से उन अभ्यर्थियों को निराशा हुई है, जो पहले सफल घोषित हुए थे।

जिलावार सफल अभ्यर्थियों की स्थिति

संशोधन की मुख्य वजह

  1. आरक्षण नियमों का पालन: कई अभ्यर्थियों ने जे-टेट में आरक्षण का लाभ लिया था, लेकिन अनारक्षित कैटेगरी में चयन हो गए थे।

  2. पारा शिक्षकों की उम्र सीमा: उम्र सीमा में छूट का लाभ लेने वाले पारा शिक्षक भी अनारक्षित श्रेणी में चयनित हो गए थे।

आगे क्या

अब छठी से आठवीं तक के सोशल साइंस और भाषा विषय का संशोधित परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद पहली से पांचवीं तक का संशोधित रिजल्ट आएगा। गौरतलब है कि पहले जारी परिणाम के आधार पर कई जिलों में काउंसलिंग भी आयोजित की जा चुकी थी।

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...