जज मौत मामला : हाईकोर्ट ने कहा, CBI अभी भी वहीं हैं जहां से जांच हुई थी शुरू

रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने एकबार फिर सीबीआई की जांच पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सीबीआई अभी भी वहीं हैं जहां से जांच शुरू हुई है. अदालत में कोर्ट इस बात को लेकर नाराज था कि बिना मोटिव के चार्जशीट दाखिल कर देने पर क्या सीबीआई निचली अदालत में इसे हत्या का मामला साबित कर पाएगी. सीबीआई ने पुलिस की तरह ही चार्जशीट दाखिल की है जबकि सीबीआई उससे बेहतर संस्था है.

कोर्ट ने कहा कि यह मामला अब गैर इरादतन हत्या और एक्सीडेंट की ओर बढ़ रहा है. कोर्ट ने पूर्व में ही सीबीआई को आगाह किया था कि जल्द से जल्द इस मामले में शामिल षडयंत्र की कड़ी को ढूंढें नहीं तो आरोपी अपने बचने का रास्ता निकाल लेंगे. अदालत ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर इतने बड़े केस का ऐसा हश्र होगा तो यह सिस्टम और देश के लिए बहुत दुखद है. क्योंकि सीबीआई पहले ही यह कह चुकी है की जज को जानबूझकर मारा गया है.

रिपोर्ट : प्रोजेश

पुलिस की देखरेख में हुई बेसराजारा मॉब लिंचिंग,CBI से हो जांच-बाबूलाल

 Jharkhand High Court:बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय लड़की की...

 बोकारो से वर्ष 2020 में लापता हुई 14 वर्षीय लड़की के मामले की अब CBI जांच करेगी। राज्य सरकार और सीबीआई ने हाईकोर्ट में...

 Jharkhand Rain Alert: रांची में रविवार को छाए रहेंगे बादल, 6...

 झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण बारिश का दौर जारी रहेगा। रांची समेत कई जिलों में वज्रपात और...

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...