Wednesday, July 2, 2025

Latest News

Related Posts

कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती

रांची: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्म विभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।

मंगलवार को उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें क्रिटिकल केयर विभाग में डॉ. विजय मिश्रा की निगरानी में इलाज दिया जा रहा है।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कड़िया मुंडा की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और वह अब डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

डॉ. विजय मिश्रा के अनुसार, पूर्व सांसद के शरीर में सोडियम और पोटैशियम का स्तर कम हो गया था, जिसके कारण उन्हें असहज महसूस हो रहा था।

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...