कैमूर पुलिस को रोहतास में वाहन का पीछा करना पड़ा महंगा


KAIMUR: पुलिस से हाथापाई – कैमूर पुलिस को एक वाहन का पीछा करना काफी महंगा पड़ा.

रोहतास में वाहन का पीछा करते हुए पहुंची पुलिस के साथ शिवसागर में

लोगों ने हाथापाई की और घटों बवाल काटा. इस दौरान कैमूर

पुलिस से बवाल मचाने वाले घंटों तू तू मैं मैं करते रहे.

एनएच-2 पर लगा रहा घंटों जाम

घटना के संबंध में शिवसागर थाना की पुलिस ने बताया कि

एक वाहन को कैमूर जिला के मोहनिया पुलिस ने जब्त किया था

जिसे लेकर वाहन चालक भाग रहा था. जिसको शिवसागर के पास कैमूर पुलिस ने

वाहन चालक को पकड़ लिया स्थानीय होने के कारण वहां पर

देखते ही देखते लोग पहुंच गए तथा वाहन और चालक को

छुड़ाने के लिए कैमूर पुलिस के साथ हो हल्ला करने लगे.

पुलिस से हाथापाई – पुलिस पर लगाया पैसा वसूलने का आरोप

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त वाहन से कैमूर पुलिस पैसा वसूल रही थी जिसे नहीं देने पर चालक का पीछा कर शिवसागर में पिटाई करने लगे, जिसे देखकर आक्रोशित लोगों ने कैमूर पुलिस को शिवसागर में घेराव किया हालांकि इस हो हल्ला के बीच चालक वाहन लेकर फरार हो गया.
घंटों काफी मशक्कत के बाद रोहतास जिला के शिवसागर पुलिस की मशक्कत के बाद लोग शांत हुए तब स्थिति सामान्य हुआ.शिवसागर थाना की पुलिस कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है लेकिन कैमूर जिला की एसआई सरिता ने बताया कि पकड़े गए वाहन को चालक लेकर भाग रहा था जिसका पीछा किया गया.
उन्होंने बताया कि रोहतास पुलिस को सूचना देकर ही जिला में प्रवेश किया गया है स्थानीय लोगों ने हो हल्ला बवाल मचाया. हालांकि एक वीडियो में पुलिस के साथ लोगों के हाथापाई करने की घटना दिख रही है.

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...