माता महाकाली मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया कलश स्थापना

नालंदाःहिलसा के प्राचीन माता महाकाली मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना किया गया. कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के प्रथम रूप शैलपुत्री की आराधना की गई. मौके पर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया एवं हिलसा नगर परिषद के मुख्य पार्षद धनजय कुमार कलश स्थापना पूजा समारोह में भाग लेकर मां की आराधना करते हुए सुख समृद्धि की कामना की.

काली मन्दिर के संरक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस मंदिर में आकर जो भी भक्त सच्चे मन से पूजा करते है. उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है. शारदीय नवरात के प्रथम दिन शहर के प्रमुख मंदिरों में सुमार काली मंदिर, बड़ी दुर्गा स्थान, तेलिया दुर्गा एवं सूर्य मंदिर परिसर में कलश स्थापना की गई. नवरात्र शुरू होते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. हर तरफ से मां दुर्गा मां शेरावाली की जयकारे और भक्ति रस की धार बहने लगी है.

रिपोर्टः रजनीश 

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...