बीजेपी कार्यकाल में खतरा महसूस हो रहा है-कालीचरण मुंडा

कोलेबिराः आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए खूंटी लोकसभा संसदीय क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान लचरागढ़ पहुंचे। लचरागढ़ पहुंचने पर क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। लचरागढ़ में फुलकारिया डांग की आवास पर उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा किया।

ये भी पढ़ें-राज्य के स्कूलों की टाइमिंग बदली, अब इतने बजे से चलेगी क्लास……… 

मौके पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आदिवासी और मूलवासी लोग मूल रूप से निवास करते हैं। हम आदिवासी जल-जंगल, जमीन से जुड़े हुए लोग हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हम लोगों को खतरा महसूस हो रहा है। लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ जीतकर हम भारतीय जनता पार्टी के लोगों को जवाब देंगे।

हक की लड़ाई के लिए काम करुंगा

इंडिया गठबंधन की और से चुनाव को लेकर हमारा विजन स्पष्ट है यहां के लोगों के हित के हक की लड़ाई के लिए और क्षेत्र की विकास के लिए काम करना है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हम चुनाव लड़ रहे हैं। क्षेत्र का हम लगातार दौरा कर रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। लोगों में इंडिया गठबंधन के प्रति भारी विश्वास है। चुनाव में जीतकर हम बीजेपी को कड़ा जवाब देंगे।

ये भी पढ़ें-गढ़वा में जंगली हाथियों का कहर, वृद्ध को कुचलकर मार डाला, फिर जो हुआ……. 

मौके पर 15 सूत्री जिला सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता क्लेमेंट टेटे, कांग्रेस प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव फुलकेरिया डांग, बानो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजित कंडुलना, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष भागीरथी साहू, सेवा दल प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर आचार्य, सुरेश द्विवेदी, मनोज साहू, अंथोनी बाघवार, महिला पंचायत अध्यक्ष स्कॉलोस्टिका बारला, सेवादल सचिव बानो संजीव कैथवार सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...