कल्पना सोरेन ने केजरीवाल की पत्नी को बंधाया ढ़ाढ़स 

कल्पना सोरेन ने केजरीवाल की पत्नी को बंधया ढ़ाढ़स

रांची: अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अरविंद की  पत्नी सुनीता केजरीवाल को फोन कर उनसे बात की। कल्पना ने उन्हें ढांढ़स बंधाया।

कल्पना ने कहा कि एक साथी के नाते वह सुनीता केजरीवाल की परेशानियों को समझ सकती हैं। लोकप्रिय और जनता के निर्वाचित मुख्यमंत्री की गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तारी और वह भी तब जब देश में आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हो गई है, यह एक लोकतांत्रिक देश के लिए सामान्य घटना नहीं है। संकट की इस घड़ी में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरा झारखंड केजरीवाल के साथ है।

 

 

Share with family and friends: