रांची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 29 अप्रैल को नामांकन करेंगी।
इस मामले में जानकारी देते हुए झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि 29 अप्रैल को नामांकन की तारीख तय हो चुकी है।
बीते 31 दिसंबर को डॉ सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी।
चुनाव आयोग ने यहां 20 मई को मतदान की तिथि तय की है। भाजपा ने यहां से दिलीप कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।



















