Ranchi: आज झारखंड में सरहुल की धूम है। सरहुल को लेकर सुबह से ही पूजा पाठ चल रहे हैं वहीं शाम में बड़ी शोभायात्रा की भी तैयारी की गई है।

इसी बीच सरहुल मनाते हुए सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने कई तस्वीरें साजा की है। सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी अपने बेटों और राज्य के लोगों के साथ सरहुल का पर्व मनाया।

तस्वीरें साझा कर कल्पना सोरेन ने लिखा-आज सपरिवार सरना स्थल, सिरमटोली, रांची में आयोजित सरहुल पूजन में सम्मिलित होकर प्रकृति माँ की आराधना की।

पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर झारखण्ड के सर्वांगीण विकास, सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।

जय माँ सरना!
जय प्रकृति!
जोहार!




