कांगड़ा : टापू पर फंसे 10 पर्यटकों को एनडीआरएफ ने बाहर निकाला, 7 पर्यटक बिहार के

Shimla- टापू पर फंसे पर्यटक -कांगड़ा जिले में एक जलधारा में फंसे 10 लोगों को सेना, एनडीआरएफ और

पुलिसकर्मियों के करीब 9 घंटे के कठिन प्रयास के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है.

जिन लोगों को सुरक्षित निकाला गया है उनमें 8 पर्यटक और दो स्थानीय लोग शामिल हैं.

आठ पर्यटकों में सात बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं.

टापू पर फंसे पर्यटकों में बिहार के पर्यटक भी शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांगड़ा जिला आपात अभियान केंद्र से धीरा अनुमंडल के थुरल स्थित नेगल खड्ड में

अचानक जलस्तर बढ़ने से दो लोग वहां फंस गए

इनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं.

पर्यटक यहां दर्शनीय स्थलों की यात्रा करने पहुंचे थे.

लेकिन अचानक जलस्तर बढ़ने से ये सभी फंस गए.

8 में से 7 पर्यटक बिहार के रहने वाले हैं जिनमें रामदेव, पत्नी सुकमा, पुत्री सुनीता,

सुबोध सिंह, रविंदर बिंद, मिथुन, रविंदर सिंह शामिल हैं.

सभी पर्यटकों को करीब 9 घंटे के कठिन प्रयासों के बाद सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी मिली.

बाहर निकलने की खबर से बिहार में उनके परिजनों ने भी राहत की सांस ली है,

करीबन 8 घंटों के इस ऑपरेशन में उनके परिजनों की सांसे भी रुकी हुई थी,

लेकिन आखिरकार सेना और

एनडीआरएफ की टीम ने उन्हे बाहर निकालने में सफलता हासिल कर ली.

यह उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत भरी खबर थी.

परिजन इसके लिए सेना और एनडीआरएफ की टीम को धन्यवाद दे रहें हैं.

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...