JAMSHEDPUR: बारीडीह से निकलेगी कांवड़ यात्रा

हजारों शिवभक्तों के संग पूर्व सीएम रघुवर दास भी करेंगे जलाभिषेक

जमशेदपुर।

सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में समिति द्वारा श्रावण महोत्सव के निमित्त तीसरे सोमवारी को होने वाले आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सम्पन्न हुई.

कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सूर्य मंदिर द्वारा 1 अगस्त, तृतीय सोमवारी को होने वाले कांवड़ यात्रा सह सामूहिक जलाभिषेक की सफलता व भव्यता हेतु विभिन्न्न पहुलओं

पर चर्चा की गई.

इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मौजूद थे.

अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि आगामी 1 अगस्त को सुबह 6 बजे शिवभक्त बारीडीह हरि मंदिर मैदान में एकत्रित होंगे। जहां से जलपात्र में जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए सूर्य मंदिर के शिवालय में बाबा

भोलेनाथ को जलाभिषेक करेंगे.

मंदिर कमेटी की ओर से 21 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है.

शिवालय में जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण होगा.

मंदिर कमेटी ने सूर्यधाम में रामलीला की टीम द्वारा श्रद्धालुओं को भोलेनाथ के गीतों-भजनों से माहौल को भक्तिमय बनाने की तैयारी की है.

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने कहा कि कांवड़ यात्रा सामाजिक समरसता को बढ़ाने का कार्य करती है.

इसके साथ ही अन्य लोगों को भी एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करती है.

उन्होंने कहा कि आस्थावान श्रद्धालुओं के सहयोग से हर वर्ष कांवड़ यात्रा सह जलाभिषेक यात्रा सफल हुई है और इस वर्ष भी यह भव्य एवं ऐतिहासिक होगी.

उन्होंने शहर के शिवभक्तों से तीसरे सोमवारी को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है.

दी गई जिम्मेदारी:

श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए सूर्य मंदिर कमेटी और भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है.

मंदिर कमेटी ने श्रावण महोत्सव जलाभिषेक यात्रा को लेकर आयोजन समिति बनाई है.

जिसमें संयोजक: कमलेश सिंह। प्रचार प्रसार: गुंजन यादव, अमरजीत सिंह राजा, अमित अग्रवाल,

महाप्रसाद : पवन अग्रवाल सुशांत पांडा, राजेश यादव, गोलमुरी मंडल एवं बर्मामाइंस मंडल के कार्यकर्ता.

हरि मैदान में व्यवस्था: शशिकांत सिंह, अखिलेश चौधरी, विनय भूषण शर्मा.

शिवालय के जलाभिषेक प्रभारी: सीतारामडेरा मंडल एवं बारीडीह मंडल के कार्यकर्ता.

स्वच्छता प्रभारी: टेल्को मंडल एवं साकची मंडल के कार्यकर्ता,

यातायात प्रभारी बिरसानगर मंडल के कार्यकर्त,

वाहन प्रभारी: संजय सिंह,

मंदिर परिसर में साज-सज्जा: पवन अग्रवाल.

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...