फिर चर्चा में झाझा नगर परिषद में समाज निधि पेंशन घोटाले का मामला

झाझा : झाझा नगर परिषद क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में बड़े घोटाले का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप है कि वर्ष 2015 में मृत पेंशनधारियों के नाम से लगभग 35 लाख रुपये की निकासी की गई थी। उस समय झाझा प्रखंड विकास पदाधिकारी और झाझा थाना अध्यक्ष के द्वारा संयुक्त जांच कर एफआईआर दर्ज कराने की बात हुई थी, लेकिन वर्षों तक यह मामला फाइलों में दबा रह गया। क्योकिं फिर से 2021 में भी जांच की गई लेकिन फाइले दवा दी गई थी।

DIARCH Group 22Scope News

स्थानीय लोगों ने इस घोटाले की सच्चाई उजागर करते हुए कार्रवाई की मांग की

सोमवार को फेसबुक लाइव के जरिए स्थानीय लोगों ने इस घोटाले की सच्चाई उजागर करते हुए कार्रवाई की मांग की। लाइव में यह भी कहा गया कि पेंशन निकासी मामले में झाझा नगर परिषद के टैक्स दरोगा प्रकाश साह का नाम मुख्य रूप से सामने आया है। इस खुलासे के बाद झाझा प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चांद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निकासी घोटाले की जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

गरीब व बुजुर्गों के नाम पर हुई इस हेराफेरी ने सामाजिक सुरक्षा योजना की साख को धक्का पहुंचाया है – लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीब और बुजुर्गों के नाम पर हुई इस हेराफेरी ने सामाजिक सुरक्षा योजना की साख को धक्का पहुंचाया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन कितनी तेजी से जांच आगे बढ़ाता है और क्या दोषियों तक कार्रवाई पहुंच पाती है। लोगों का कहना है कि यदि प्रखंड स्तर पर कार्रवाई में ढिलाई बरती गई तो वे जिला प्रशासन और न्यायालय तक भी जाने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़े : झाझा नगर परिषद् में कबीर अंत्येष्टि योजना में लाखों रुपए का फर्जीवाड़ा

ब्रह्मदेव प्रसाद की रिपोर्ट

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...