पांच राज्यों में चुनाव को ध्यान में रखते हुए सिलेंडर का दाम 200 रूपए कम किया गया- भूषण बाड़ा

सिमडेगाः विधायक भूषण बाड़ा ने बढ़ती महंगाई को लेकर परिसदन भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया. उन्होंने केंद्र सरकार के उपर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव की तैयारी कर रहे थे. तब महंगाई कम करने का वादा के साथ सत्ता में आए थे. लेकिन सत्ता में आने के साथ ही आज बेहताशा महंगाई बढ़ी है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

चुनाव को ध्यान में रखते हुए सिलेंडर का दाम कम किया गया

आज पांच राज्यों में चुनाव को ध्यान में रखते हुए ₹200 सिलेंडर का दाम कम किया गया है. जो की चुनावी छलावा है. साथ उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में खाने-पीने की चीज स्कूल के किताब सहित सभी प्रकार की चीजों के दाम बहुत बड़ी है. जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि इस प्रकार के महंगाई को अंकुश लगाए. जिससे की देश की जनता राहत ले सके.

Bihar Industrial Investment: बिहार में उद्योगों को मिली नई रफ्तार, BIADA...

Bihar Industrial Investment, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने राज्य में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में 12...

Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों...

Bihar Gandak River Flood Relief: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार की गंडक नदी खतरे के निशान से...

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...